Site icon OmExpress

अमेरिका में सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला

_घायल रुश्दी अस्पताल में भर्ती, हमलावर हिरासत में

नई दिल्ली : चर्चित लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। हमलावर ने सलमान रुश्दी को मुक्के भी मारे हैं। 75 वर्षीय सलमान रुश्दी इस कार्यक्रम में लेक्चर देने वाले थे। घायल रुश्दी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। एक चश्मदीद कार्ल लेवन ने ट्वीट कर कहा कि सलमान रुश्दी की हत्या का प्रयास किया गया। हमलावर के सुरक्षाबलों के द्वारा पकड़े जाने से पहले रश्दी को कई बार चाकू मारा गया। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सलमान रुश्दी पिछले 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। सलमान रुश्दी को अपनी पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ा है। ये बुक 1988 से ईरान में प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे इस्लाम के प्रति ईशनिंदा करने का आरोप लगाया गया है और ईरानी के शीर्ष नेता द्वारा उनके सिर पर इनाम भी रखा गया था। रश्दी का पहला नॉवेल 1975 में आया था। उनकी मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) के लिए उन्हें बुकर प्राइज भी मिला था। अपनी चौथी किताब द सैटेनिक वर्सेज (1988) पर विवाद के बाद से वह लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। हालांकि, धमकियों के बावजूद उन्होंने 1990 के दशक में कई नोवल लिखे। 2007 में उन्हें साहित्य की सेवाओं के लिए इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 'सर' की उपाधि से नवाजा गया था।

Exit mobile version