Site icon OmExpress

अयोध्या दीपोत्सव में वर्चुअली होगा दीप प्रज्वलन, योगी सरकार ने बनाया पोर्टल

लखनऊ।दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या दीपोत्सव के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है. जिसमें रामलला विराजमान में आस्था रखने वाले श्रद्धालु आस्था-दीप जला सकें. इस पोर्टल से श्रद्धालु वर्चुअल दीप जला जा सकेंगे. इस पोर्टल पर रामलाल की तस्वीर होगी. इस वर्चुअल दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल भाग लेंगे. यह वर्चुअल पोर्टल रियल वाला अनुभव प्रदान करेगा जिसमें श्रद्धालुओं को अनूठे तरीके श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर प्रदान होगा.

सरकार द्वारा तैयार किए गए पोर्टल पर श्रीरामलला विराजमान की तस्वीर होगी. जिसके सामने वर्चुअल दीप प्रज्वलन किया जाएगा. श्रद्धालु के पास ये विकल्प होंगे की वो अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील अथवा किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन सकेंगे. इसके साथ ही घी, सरसों या तिल के तेल का विकल्प भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा. महिला और पुरुष द्वारा दीप प्रज्जवलित करने पर अलग से तकनीक का इस्तेमाल किया गया जिसमें पुरुष है तो पुरुष अथवा महिला होने पर महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे.

-श्रद्धालु द्वारा दीप जलाने के बाद रामलला की तस्वीर के साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा जिसमें पूरा विवरण अंकिल होगा. 13 नवम्बर से यह पोर्टल सभी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा. बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के वर्चुअली भाग लेंगे.

Exit mobile version