Site icon OmExpress

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम टला

अयोध्या।अयोध्या में राम मंदिर के भूमि
पूजन का कार्यक्रम फ़िलहाल देश में चलते घटनाक्रमों की वजहों से टाल दिया है।ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा-देश की सुरक्षा सर्वोपरि अयोध्या गलवानघाटी में भारतऔर चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिएहोने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है।

यह कार्यक्रम 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच होना थायह जानकारी गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। उन्होंनेबताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले थे। राय ने कहा भारत-चीन सीमा की परिस्थितिगंभीर है।देश की सुरक्षा हम सभी के लिए सबसे पहले है।मंदिर निर्माण कार्य को शुरू करने कायह समय नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की परिस्थितियों को देखकर आने वाले समय में नई तारीख का ऐलान होगा।इसकी जानकारी वेबसाइटपर अपडेट की जाएगी।इससे पहले ट्रस्ट केपदाधिकारियों ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version