Site icon OmExpress

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कुंवर विजय प्रताप सिंह हो सकते हैं “आप” में शामिल

चंडीगढ़। बेअदबी मामले में जांच करने वाली ऐस.आई.टी. के प्रमुख रह चुके पूर्व आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वह कल आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में केजरीवाल ने भी ट्वीट कर संकेत दिए है। इसी बीच कुंवर विजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच उन्होंने कहा है कि इस मामले में कोई भी फैसला समय आने पर बता दिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने इस बारे में साफ़ हां तो नहीं कहा है लेकिन पार्टी में शामिल होने की संकेत जरूर दिए है। कुंवर ने यह भी कहा है कि पंजाब में अब वह नई राजनीति की शुरुआत करेंगे और जो राजनीति वह करेंगे उसकी परिभाषा अलग होगी। ऐसी राजनिति इससे पहले कही नहीं देखि होगी।

चाहे कुंवर विजय प्रताप के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की कोई अधिकारक तौर पर पुष्टि तो नहीं हुई है, परन्तु आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल ने भी इसके संकेत ज़रूर दे दिए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर अमृतसर आने की जानकारी दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पंजाब बदलाव चाहता है और लोगों को सिर्फ़ आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं। कल अमृतसर में मिलते हैं।

Exit mobile version