Site icon OmExpress

अरविंद केजरीवाल ने ली तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक शपथ

मंच से दिया लोकतांत्रिक संदेश पूरे देश को

नई दिल्ली 16 फरवरी
अरविंद केजरीवाल ने अपने छह मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद मंच से लोकतांत्रिक संदेश दिया उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के चुनाव खत्म हो चुके हैं और वे दिल्ली के हर निवासी के मुख्यमंत्री हैं, चाहे आपने किसी भी पार्टी को वोट दिया हो पर वे आज कांग्रेस, बीजेपी और अन्य सभी पार्टियों को वोट देने वालों के भी मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने चुनाव पूर्व अपने आप को दिल्ली का बेटा कहकर जनसंपर्क किया था आज चुनाव पश्चात शपथ लेने के उपरांत दिए भाषण में भी जनता को यही संदेश दिया कि वे दिल्ली की जनता के बेटे हैं
उन्होंने कहा कि अगले 5 साल विकास का सफर जारी रहेगा ।केजरीवाल ने अपने विरोधियों के फ्री सेवाओं के जवाब में कहा कि भगवान भी अपने संसाधन सभी को समान फ्री देता है ,और वह सरकारी स्कूल के बच्चों और अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए पैसे कैसे ले सकते हैं ।ऐसा करना लानत भरा होगा।

उन्होंने कहा कि यही है नई राजनीति दिल्लीवासियों जिसका डंका पूरे देश में बज रहा है। जिसके काम सारे देश में अपनाये जा रहे हैं, और इसका श्रेय उन्होंने दिल्ली वासियों को दिया ।अपने संबोधन का अंत उन्होंने “हम होंगे कामयाब ” के गाने के साथ किया।

Exit mobile version