Site icon OmExpress

अलवर में सेल्समैन को जिन्दा जलाने की घटना के मामले में डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना

– क्या गृहमंत्री गहलोत को अपने पद पर बने रहने का हक है, जिनके शासन में पूरा प्रदेश अपराध की राजधानी बन चुका है: डाॅ. पूनियां

जयपुर, 26 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।
डाॅ. पूनियां ने ट्वीट में कहा कि करौली जिले में पुजारी को जिन्दा जलाने की घटना के बाद अलवर जिले में सेल्समैन के सैलेरी मांगने पर उसे डीप फ्रीजर में डालकर जिन्दा जला दिया गया। यह खबर पढ़कर ऐसा लगता है कि हम अफ्रीका के सोमालिया जैसे देश में रह रहे हैं, जहां कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं हैं, क्या गृहमंत्री गहलोत को अपने पद पर बने रहने का हक है, जिनके शासन में पूरा प्रदेश अपराध की राजधानी बन चुका है।

Exit mobile version