Site icon OmExpress

अवैध देशी हथियारों के साथ बीकानेर का कुख्यात हथियार सप्लायर विजयपाल विश्नोई गिरफ्तार

जयपुर 30 जनवरी। चुरू जिले की थाना राजलदेसर पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये गुरुवार अलसुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बीकानेर जाने वाली लग्जरी बस में हथियारों की तस्करी कर रहे बीकानेर जिला के पांचू थाना इलाके के जेडी मगरा के रहने वाले विजयपाल पुत्र जगदीश विश्नोई (25) को अवैध हथियारों की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया।

चूरू एसपी श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी से तीन अवैध देशी कट्टे बरामद किए। जिसमें दो कट्टे 12 बोर डबल बैरल व एक कट्टा 315 बोर सिगल बैरल है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर 4 दिन के पीसी रिमांड लिया गया।
श्रीमती गौतम ने बताया कि विजयपाल बीकानेर थाने का कुख्यात मुलजिम है जिसके विरुद्ध बीकानेर ओर हनुमानगढ़ थाने में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मारपीट इत्यादि की 12 मामले दर्ज है। पुलिस अब तस्कर से राजस्थान में होने वाली अवैध हथियारों की सप्लाई व अन्य अवैध कार्याें के बारे में पुछताछ कर रही है।
रेंज आईजी बीकानेर श्री जोस मोहन व पुलिस अधीक्षक चूरू तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में एएसपी सुजानगढ श्री सीताराम माहिच व सीओ रतनगढ श्री प्यारे लाल मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी राजलदेसर श्री सुरेन्द्र राणा के नेतृत्व में जिला विशेष टीम प्रभारी एसआई श्री अमित कुमार की सूचना पर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Exit mobile version