Site icon OmExpress

अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर भी संशय

जयपुर (ओम एक्सप्रेस) ।रविवार को राजस्थान में हुए पूरे घटनाक्रम के बाद यह कयास लगाया जा रहा है की मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब शायद ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
 
हालांकि दिल्ली आलाकमान ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को दिल्ली बुला लिया है। जानकारी के अनुसार सचिन पायलट आज दिल्ली पहुंचेंगे लेकिन गहलोत के दिल्ली पहुंचने का समय अभी तय नहीं हुआ है।
 
दिल्ली में सीएम अशोक गहलोत राजस्थान में हो रहे पूरे घटनाक्रम से दिल्ली आलाकमान के नेताओं और सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे।
 
अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर भी संशय बना हुआ है पहले दिल्ली आलाकमान से मुलाकात के बाद ही यह तय हो पाएगा की अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे या नहीं।
 
सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट कल पूरे दिन जयपुर में ही थे। बताया जा रहा है कि सीएम हाउस में कल लगभग 12:30/ 12:45 बजे तक बैठक चली जिस का किस्सा सचिन पायलट थे और सचिन पायलट ने अशोक गहलोत से भी मुलाकात की। लेकिन जिस मकसद से यह बैठक तय हुई थी शायद वह मकसद इस बैठक में पूरा नहीं हो पाया है।

Exit mobile version