Site icon OmExpress

अश्लील वीडियो बनाकर भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला,

_हनीट्रैप में फंसाने की दी धमकी:

बीकानेर।सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा नेता ने बीती देररात को दो युवकों के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों राउंडअप भी कर लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि दो अज्ञात युवक गत 6 फरवरी को उसके घर आये और राजनेतिक व्यक्तित्व होने के कारण दोनों आरोपियों को घर के ड्राइंग रूम में बैठाया। बाद में मुलाकात के दौरान दोनों युवकों ने उन्हें धमकी दी कि उन्हें झूठे रेप के मुकदमें में फंसाकर उनका राजनीतिक केरियर खत्म कर देंगे।
आरोपियों ने फोन पर किसी व्यक्ति से बात भी करवाई और अपने में किसी लड़की के साथ एडिट किये हुआ स्क्रीन शॉट भी दिखाते हुए 50 लाख रुपये देने की मांग की। इस पर नेता ने उन्हें हनीट्रेप करने का प्रयास करने की बात कही तो आरोपियों ने खुद का व्यवसाय यही बताया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से चले गए। उसके बाद आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल पर नेता को धमका रहे थे और 50 लाख रुपए देने की मांग कर रेप के झूठे केस में फंसाने की बात कहकर प्रताडि़त कर रहे थे। नेता के परिवाद पर रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को राउंडअप किया है जिसने से पूछताछ चल रही है।

Exit mobile version