Site icon OmExpress

असम के वरिष्ठ पत्रकार प्रताप बारदोलोई का निधन

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

गुवाहाटी।असम में टीवी पत्रकारिता के शीर्ष पत्रकारों में शुमार प्रताप बारदोलोई का गुवाहाटी में उनके आवास पर निधन हो गया । उनके परिवार ने यह जानकारी दी ।वह 72 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।
परिवार ने बताया कि बारदोलोई शुक्रार की रात करीब दस बजे अचानक बीमार पड़ गये और अस्पताल ले जाये जाने से पहले ही उनका निधन हो गया।बारदोलोई गुवाहाटी दूरदर्शन केंद्र में असमी भाषा के पहले समाचार वाचक थे।उन्होंने भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवायें दी और गुवाहाटी स्थित दूरदर्शन केंद्र के निदेशक पद से सेवा निवृत्त हुये थे ।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बिहार प्रेस मेंस यूनियन संबद्ध इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव एवं यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस श्याम तथा प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश महासचिव सुधांशु कुमार सतीश प्रदेश सचिव प्रभात कुमार सहित समस्त पत्रकार जगत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Exit mobile version