Site icon OmExpress

अ.भा.जांगिड ब्राह्मण महासभा की प्रदेशसभा गुजरात कार्यकारिणी की प्रथम मिटींग (ऑनलाइन) सम्पन्न


सूरत । प्रदेशसभा गुजरात की प्रथम मिटींग प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल जांगिड की अध्यक्षता में रविवार, 21 जून अमावस्या को सायं 5.30 से 7.30 बजे तक कोविड-19 महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए झूम एप के माध्यम से ऑनलाइन रखी गई। जिसमें निम्नानुसार चर्चा व निर्णय लिए गए। इसमें लगभग 55 ( संरक्षक, विशेष आमंत्रित व का.का.) के सदस्यों की ऑनलाइन उपस्थिति रही। सर्व प्रथम गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ करके सभा प्रारम्भ हुई। पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कार्यकारिणी का धन्यवाद किया गया। अध्यक्ष द्वारा वर्तमान सम्पूर्ण कार्यकारिणी का पद सहित परिचय दिया गया। सभी ज़िलाध्यक्षों का परिचय करवाया गया। जहां जहां जिलासभा का कार्यकाल पूर्ण हो चुका या होने वाला उनकी चर्चा की गई। जहां अभी तक ज़िलासभा नहीं बनी, ऐसे जिलाओं में सदस्यों की स्थिति पर बात हुई। विशेषकर साबरकांठा जिले में काफ़ी सदस्य हैं इसलिए वहाँ जिलासभा का पुनर्गठन करने के प्रयास व सहयोग करने के लिए सभी बंधुओं से निवेदन किया गया। प्रदेशसभा की कार्यकारिणी में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए नामों के सुझाव माँगे गए, नाम प्रदेश अध्यक्ष जी को वॉट्सएप पर भेजने का अनुरोध किया गया।
कोरोना महामारी के दरम्यान प्रदेश में समाज की संस्थाओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवाओं की विस्तृत जानकारी का आदान-प्रदान हुआ।कोरोना के समय में प्रदेश में विभिन्न प्रकार से सेवाएं देने वाली संस्थाओं कार्यकर्ताओं व ज़िलाध्यक्षों को प्रदेशसभा गुजरात द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस बीच समय समय पर कार्यकारिणी के संरक्षक, विशेष आमंत्रित, पदाधिकारियों व ज़िलाध्यक्षों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन मिटींग के आयोजन की सराहना की तथा इस प्रकार ऑनलाइन मिलने का क्रम जारी रखने पर सम्मति जताई। अन्य कोई विषय शेष न होने से सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए शांति पाठ के साथ आज की सभा समाप्त की गई।

Exit mobile version