Site icon OmExpress

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नाश्ते के साथ मिलेगा दूध

जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शनिवार से सप्ताह में एक दिन दूध वितरित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिए 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गरम पूरक पोषाहार एवं नाश्ते में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत सोमवार तथा मंगलवार को नाश्ते में पका केला या मौसमी फल, बुधवार को 100 एमएल दूध, गुरुवार को गर्मी में बेसन का लड्डू तथा सर्दी में तिल का लड्डू, शुक्रवार को मुरमुरे या पोहे नींबू टमाटर के साथ तथा शनिवार को अंकुरित या उबली साबुत दालें नाशते में दी जाएगी। इस बदलाव की शुरूआत शनिवार से होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गर्म भोजन में सोमवार को मीठा दलिया, मंगलवार को रोटी सब्जी और दाल, बुधवार को खिचड़ी गुरुवार को चावल और चना दाल लौकी , शुक्रवार को बाजरे का खिचड़ा या कढ़ी चावल तथा शनिवार को नींबू या आंवला की चटनी के साथ खिचड़ी दी जाएगी।

शिकायत है तो करें सूचित
गौतम ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गुणवत्तापरक पोषाहार ही वितरित हो इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी को पोषाहार से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत है तो उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के दूरभाष नंबर 0151 222 6017 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

Exit mobile version