Site icon OmExpress

आईएएस की फाइनल परीक्षा में 121 वी रेंक हासिल करने वाली बेटी को एबीवीपी के पदाधिकारियों ने दी बधाई

आगरा ।खेरागढ़ कस्बा खेरागढ़ की बिटिया नेहा बंधु की यूपीएससी आईएएस की फाइनल परीक्षा में 121 वी रेंक आने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा जिले के कार्यकर्ताओं ने नेहा बंधु के घर पहुचकर उन्हें बुके व उनकी माता जी को शॉल उड़ाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।इस खुशी के मौके पर
जिला प्रमुख कैलाश चंद सिंघल ने कहा शुरू से ही नेहा बंधु के परिवार ने मेहनत की उसी मेहनत का फल आज पूरे परिवार को मिल रहा है और खेरागढ़ का नाम रोशन हो रहा है उनके परिवार में
नेहा बंधु के पिता बैंक मैनेजर, माता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रन्सिपल रही है बहन ज्योतिसना जॉइन मजिस्ट्रेट और भाई अमित बंधु भी मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर है।

नेहा ओर उनके परिवार को शुभकामनाएं व बधाई दी इस अवसर पर
उपस्थित जिला प्रमुख कैलाश चंद सिंघल,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सचिन गोयल,प्रान्त मीडिया संयोजक शिवम जैन,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अमन बंसल,महानगर सह मंत्री शुभम कश्यप,नगर मंत्री सुबोधकांत लवानिया,पूर्व जिला संयोजक विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version