Site icon OmExpress

आईपीएस देवेंद्र बिश्नोई तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर कमान्डेंट का कार्यभार संभाला

बीकानेर। आईपीएस देवेंद्र बिश्नोई ने बुधवार को तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के कमान्डेंट के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान बटालियन के क्वार्टर गार्ड पर तैनात गार्ड द्वारा सलामी दी गई तथा प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि आईपीएस बिश्नोई इससे पूर्व भी बीकानेर में शहर व सदर पुलिस उप अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य कर चुके है। हाल ही में बिश्नोई की राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पद्दोन्नति हुई है।

Exit mobile version