Site icon OmExpress

आईपीएस परिवार की तीसरी पीढ़ी की ईशा सिंह भी बनी आईपीएस

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)। सुल्तानपुर जिले के पखरौली गांव निवासी आईपीएस रणबहादुर सिंह ने जहाँ अपने कार्यों से अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया, वहीं उनकी पुत्री आभा सिंह एडवोकेट मुम्बई हाईकोर्ट (आईपीएस) की पुत्री ईशा सिंह (एडवोकेट) ने सिविल सर्विसेज 2020 की परीक्षा में 191 रैंक प्राप्त कर आईपीएस बन गई। ईशा सिंह के पिता वाईपी सिंह भी चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे। ईशा सिंह के आईपीएस में चयन होने पर जिले के साथ उनके पैतृक गांव पखरौली के लोगों में काफी खुशी है।

आईपीएस वाईपी सिंह की छवि एक अच्छे अधिकारियों में रही है। वह अपने सिद्धांतों के खिलाफ कभी समझौता नहीं किया, जिसके कारण उन्होंने पुलिस सेवा से त्याग पत्र देकर अब जनसेवा के कार्य में जुटे हैं।

इसी प्रकार मुम्बई हाईकोर्ट की चर्चित एडवोकेट आभा सिंह भी वकालत के पहले इंडियन पोस्टल सर्विस के तहत उत्तर प्रदेश में डाक विभाग में निदेशक पद पर रही और अपनी सेवा से यह भी त्याग पत्र देकर वकालत का पेशा चुनकर अपने कार्यों के कारण चर्चा में रहती हैं। आभा सिंह के भाई एवं बहन भी वर्तमान में उच्च पदों पर विराजमान हैं।

Exit mobile version