Site icon OmExpress

आओ मिलकर करें प्रयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक को छोड़े…

तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार पर RNB ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर की बहनों द्वारा वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर रैली निकाली गई| जय तुलसी फाउंडेशन के सम्पोषण प्रभारी हंसराज डागा व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी डीन विमला डुकवाल ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया|

“पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक हटाओ” इसका संदेश दिया। उसके पश्चात RNB ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बच्चों द्वारा प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया| इस समय डीआरएम संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे। उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शांता भूरा ने लोगों को प्लास्टिक यूज़ न लेने का संकल्प दिलाया। डॉ हरमीत, डॉ गुरजीत, मालेश सोनी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टीओबीसी वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ओम दैया भी वहां उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सेमूनो इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ नीलम जैन तथा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विकास का पूरा सहयोग रहा। महिला मंडल की कार्यसमिति की बहने एवं कन्या मंडल की बहने भी उपस्थित थी।

Exit mobile version