आगरा काँग्रेस प्रभारी योगेश तालान ने कांग्रेसियों से की मुलाकात
administrator
सवांददाता, के,के,कुशवाहाआगरा। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं आगरा के नव मनोनीत प्रभारी योगेश तालान के आगरा आगमन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। छीपीटोला स्थित डॉ बी आर आंबेडकर सामुदायिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी आगरा योगेश तालान ने सभी को संबोधित किया। योगेश तालान ने कहा कि अब कांग्रेस को आप सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत है। पहले की तरह दोबारा से सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान प्रभारी आगरा योगेश तालान ने कार्यकर्ताओं की बात को भी सुना, उन्हें आश्वस्त किया कि जुझारू संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन में तवज्जो दी जाएगी और उन्हें समायोजित करके उनको सम्मानित किया जाएगा।आगरा प्रभारी योगेश तालान ने कहा कि किसी भी हालत में पार्टी में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी भी कार्यकर्ता को यदि कोई शिकायत है तो पार्टी फोरम में अपनी शिकायत रख सकता है लेकिन कोई और प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं करेगा, इससे पार्टी की छवि खराब होती है।योगेश तालान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का ये नैतिक दायित्व है कि वह संघर्ष के इस दौर में प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हाथ मजबूत करने के लिए जनता की समस्याओं को उठाएं और उनकी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाए जिससे आम जनमानस पार्टी से जुड़े और पार्टी मजबूत हो सके।कार्यक्रम में डॉ मधुरिमा शर्मा, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, लक्ष्मी नारायण सिंह, इब्राहिम ज़ैदी, विनोद बंसल, अरविंद दोनैरिया, विराग जैन, विनोद ज़रारी, भीष्म पाल सिंह मुखिया, हुकुम सिंह कुशवाह, राजीव गुप्ता, शिल्पा दीक्षित, आई डी श्रीवास्तव, हबीब कुरैशी, याकूब शेख, समीक्षा दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, कपिल गौतम, बब्बे भार्गव, इदरीश मेव, आरपी सिंह, कृष्णा तिवारी, राजवीर बडगूजर, संतोष चौधरी, मुन्ना लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।