Site icon OmExpress

आगरा की मजार में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले अजय तोमर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। शमशाबाद रोड स्थित नवादा के पास एक मज़ार में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले हिंदूवादी नेता अजय तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक की पहचान योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर के रूप में की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि मथुरा के नंदगांव मंदिर में मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ी जाने का मामला अभी ठंडा नही हुआ कि इस घटना से आक्रोशित योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने
शमशाबाद रोड स्थित नवादा में दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इन मामले को लेकर विवाद की स्थिति न बने इसलिए पुलिस कार्यवाही में जुट गई थी।

योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने गिरफ्तार होने से पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज के माध्यम से अपनी बात रखी। अजय तोमर ने लिखा कि “अभी कुछ ही देर में थाना शमशाबाद में अपनी गिरफ्तारी दूंगा, जैसा कि आपको ज्ञात होगा कल मैंने आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नवादा में दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था जिसको लेकर प्रशासन द्वारा रात्रि में मेरे परिवार को परेशान किया गया, घर में छानबीन की गई एवं मेरे रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसको लेकर थाना शमशाबाद में अपनी गिरफ्तारी दे रहा हूं।”

Exit mobile version