Site icon OmExpress

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता पुलिस चौकी इलाके में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला रविवार दोपहर का है। आपको बताते चलें कि ताजगंज थाना क्षेत्र के एक साथ पुलिस चौकी इलाके में बझेरा नहर किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने की सूचना लोगों ने इलाकाई पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक का नाम ओम प्रकाश अग्रवाल बताया जा रहा है। मृतक ओमप्रकाश मुबारकपुर ग्वालियर मार्ग का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी आगरा रोहन पी बोत्रे ने इस मामले में ताजगंज पुलिस को कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं तो वहीं इस मामले में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। एसपी सिटी आगरा ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगालना शुरू कर दिए हैं और दावा किया रहा है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Exit mobile version