Site icon OmExpress

आगरा के मलपुरा में आधी रात को हो रहे अवैध खनन का वीडियो वायरल, पुलिस करेगी कार्यवाही !

सवांददाता, के,कुशवाहा

आगरा। खनन माफियाओं पर पुलिस प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है लेकिन इसके बावजूद खनन माफियाओं के हौसले टूटते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन के बाद उसे गुपचुप तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी भेजने का काम किया जा रहा है। अवैध रूप से रात में हो रहे खनन का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अवैध खनन का वीडियो थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव घड़ी गुलजारी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो बीते गुरुवार देर रात का है। इस वीडियो में खनन माफिया जेसीबी के साथ अवैध रूप से खनन के कार्य को अंजाम दे रहे है। गुपचुप तरीके से अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं और सुबह होते ही खनन के इस कार्य को बंद कर दिया जाता है जिससे किसी को भी अवैध खनन के बारे में पता न लग सके लेकिन इस वायरल वीडियो ने पोल खोल दी है।

बताया जाता है कि देर रात अवैध रूप से चल रहे खनन की जानकारी पुलिस व प्रशासन को नहीं है लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस व प्रशासन खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी।

Exit mobile version