Site icon OmExpress

आगरा देश जीतेगा कोरोना हारेगा पेंटिंग के द्वारा किया जागरूक

– वैश्विक महामारी के ख़िलाफ़ भाजपा महानगर संगठन ने आगरा के प्रमुख चौराहों पर चलाया जागरूकता अभियान ।

आगरा।भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आगरा शहर के ५ प्रमुख चौराहों पर ३ डी पेंटिंग के माध्यम से वैश्विक महामारी से लड़ने के लिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इन ५ प्रमुख चौराहों पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक महामारी से लड़ने के पाँच प्रमुख हथियार लॉक डाउन, सोशल डिस्टेंसिंग, आरोग्य सेतु ऐप, सेल्यूट तो कोरोना वोरियर एवं कोरोना हारेगा, हिंदुस्तान जीतेगा जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कल रात आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आगरा शहर के ५ प्रमुख चौराहों पर वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए ३डी पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। पहली ३डी पेंटिंग कोरोना हारेगा, हिंदुस्तान जीतेगा हरिपर्वत चौराहे पर बनायी गयी। ऐसे ही इमरजेंसी चौराहे पर लॉक डाउन , कलेक्ट्रेट चौराहे पर आरोग्य सेतु ऐप , डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पर सेल्यूट टू कोरोना वोरियर , प्रतापपुरा चौराहा पर सोशल डिस्टेंसिंग की वृहद् ३डी पेंटिंग बनवायी जाएँगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से अब लोग घर से बाहर निकलना शुरू करेंगे, हमें उन्हें इस महामारी से बचने के लिए निरंतर जागरूक करना होगा । हमने आगरा शहर के पाँच प्रमुख चौराहों को इसलिए चुना है क्यूँकि लोगों को इन ३डी पेंटिंग के माध्यम से निरंतर अपनी ज़िम्मेदारियों का अहसास होता रहे और हम इस महामारी से बचने में सफल हो सकें।

इस कार्य में उपाध्यक्ष प्रांशु दुबे, राजीव लवानिया, रमाशंकर गोयल, सुनीता लूथरा, गजेंद्र गोला, धीरज जैन, अर्जुन,मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि का प्रमुख सहयोग रहा।

Exit mobile version