Site icon OmExpress

आगरा पुलिस की बड़ी सफलता..

आगरा से अगवा किये डॉक्टर को धौलपुर के बीहड़ से कराया मुक्‍त

रिपोर्ट – राजेश तोमर

आगरा।आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिलते हुए आगरा से अगवा किये डॉक्टर को धौलपुर के बीहड़ से आगरा पुलिस ने मुक्‍त करा सकुशल परिजनों को सौप दिया। आगरा के भगवान टाकीज चौराहे से डॉक्टर को फोन पर बहाने से बुलाकर बदन सिंह तोमर गैंग के सदस्य पांच करोड़ की फिरौती लेने की तैयारी में थे।लेकिन पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर युवती सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का ट्रांस यमुना कालोनी हाईवे के सर्विस रोड पर विद्या नर्सिंग होम है। बिगत मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे डॉ गुप्ता के मोबाइल पर एक कॉल आया।औऱ घर से निकल गए। जाने के बाद डॉक्टर देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचे। तो रात्रि करीब 11 बजे घरवालों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। व अपहरण की आशंका जताई। अपहरण की आशंका पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और डॉक्टर के न पर फ़ोन लगाया।फ़ोन बन्द होने पर उनके फोन की लोकेशन ट्रेस कराई तो अंतिम लोकेशन सैंया क्षेत्र में पाई गईं थी।
लोकेशन सैंया क्षेत्र की होने पर पुलिस को धौलपुर के गैंग पर अपहरण का शक था। रात भर
पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की इसी दौरान बुधवार सुबह तड़के ही चिकित्सक की बलेनो कार मिली पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। व बदमाश से पूछताछ में पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने इसके बाद अपहरण में शामिल एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तत्काल एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीहड़ में कांबिंग शुरू कर दी। पुलिस की कांबिंग और गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने की शायद सूचना गैंग के लोगो को पता चली तो गुरुवार तड़के ही चार बजे बदमाश चिकित्सक को डांग में छोड़कर फ़रार हो गए। पुलिस ने चिकित्सक को सकुशल बरामद कर धौलपुर ले गई। इसके बाद उन्हें आगरा लाया गया।

पुलिस की जांचपड़ताल के बाद बताया कि अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। जो बीहड़ में सक्रिय केशव गुर्जर गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब गैंग के सरदार व गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
*हनीट्रैप की आशंका*
डॉ उमाकांत गुप्ता को किडनैप करने में एक युवती और एक बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पूछताछ में युवती नर्स बताई है जोकि महाराष्ट्र की रहने वाली है हनीट्रैप की भी आशंका हो सकती है।पुलिस जांच कर रही है।

– भगवान टाकीज से डाक्टर की गाड़ी में बैठे थे तीन बदमाश

डा. उमाकांत गुप्ता ने मुक्त होने के बाद पुलिस को बताया कि उनको पहले फ़ोन करके भगवान टाकीज चौराहा पर बुलवाया। जहा एक युवती और तीन युवक मिले तीनो उनकी कार में बैठ गए। वे आपस मे पहले बात करते रहे व बातों बातों में फंसाकर रोहता की ओर चलने को कहा जैसे ही रोहता पहुंचे तभी उन्हें कब्जे में लेकर सीट पर डाल लिया। एक बदमाश ने खुद गाड़ी चलाई व एक बदमाश बाइक से गाड़ी के साथ साथ चल रहा था। सैंया से इरादत नगर होते राजाखेड़ा और देहोली जस पहुंचे। वहां उतरकर एक बदमाश और युवती अलग चले गए।
व तीन बदमाश उन्हें बाइक पर बिठा बीहड़ में ले गए। व वहां पहुंच कर पांच करोड़ की फिरौती की मांग करने लगे।

*एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद*
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अपहृत चिकित्सक को बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया है। एक युवती व एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

– एडीजी राजीव कृष्ण

एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का किया खुलासा। आईजी नवीन अरोरा और एसएसपी मुनिराज जी के निर्देशन और एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार। चिकित्सक को सकुशल बरामद करने वाली टीम को शासन द्वारा दो लाख और डीजीपी द्वारा दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जबकि एडीजी द्वारा मुख्य सरगना बदन सिंह पर एक लाख और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। टीम में सीओ राजीव कुमार, इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडे, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर अजय कौशल, निरीक्षक नरेंद्र कुमार, एसआई कुलदीप दीक्षित रहे शामिल।

Exit mobile version