Site icon OmExpress

आगरा भगवान टॉकीज चौराहे पर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर

– टक्कर से व्यक्ति उछल कर गिरा रेलिंग पर

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। रविवार रात को भगवान टॉकीज चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक उछल कर फ्लाईओवर के नीचे बनी रेलिंग में फंस गया और कार फुटपाथ से टकराकर उस पर चढ़ गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि कार चालक दयालबाग के प्रकाश एंक्लेव निवासी नितिन गुप्ता है जो फाइनेंस कर्मी है। रविवार रात को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। कार की रफ्तार अधिक थी। एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहे पर टर्न लेने के दौरान कार अनियंत्रित हुई और कार की चपेट में दो लोग आ गए।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान शीतला गली निवासी 55 वर्षीय राजकुमार और शहजादी मंडी निवासी 22 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई। टक्कर की वजह से उछलकर प्रताप सिंह रेलिंग पर लटक गया। लोगों ने उसे किसी तरह उतारा। हादसे के बाद चालक नितिन भागने लगा। लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन पहुंच गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version