Site icon OmExpress

आगरा में पेंट की दुकान में आग लगने से हुआ लाखों का नुक़सान, व्यापारी ने कहा – आग लगाई गयी है

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन रोड पर बीती रात एक पेंट की दुकान भीषण आग लग गयी। पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आये। एक पड़ोसी ने इस घटना की सूचना दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुँचे दुकान स्वामी के इस अग्निकांड को देख पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान में आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। आग की सूचना पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

घटना 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। पीड़ित दुकान स्वामी ने बताया कि पड़ोसियों से दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस भीषण अग्निकांड में दुकान में रखा सारा पेंट व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है।

पीड़ित दुकान स्वामी ने आशंका जताई है कि दुकान में आग लगी नहीं है लगाई गयी है। सुबह दुकान देखने पर कुछ ज्वलन्त शील पदार्थ जैसी चीजें मिली है।

Exit mobile version