Site icon OmExpress

आगरा में शराबी पति ने पत्नी की दांतो से काटी नाक

आगरा एटा जनपद मैं एक अजीबोगरीब वारदात का मामला सामने आया है जहां एक शराबी पति ने घिनौने काम करने के विरोध पर अपनी पत्नी की नाक दांत से काट ली मामला पिलुआ थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह से शिकायत की कि पीड़िता का पति पीड़िता के साथ मारपीट ही नहीं बल्कि शराब पीकर कई घिनौने काम करने का प्रयास करता है, पीड़िता ने जब पति द्वारा किए जा रहे काम का विरोध किया तो आरोपी पति ने शराब के नशे में पीड़िता को जमीन पर गिरा कर अपने दांतो से उसकी नाक को काट दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की तो एसएससी एटा ने मामले को मारपीट में दर्ज करा दिया। लेकिन सोचने की बात यह है जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला सम्मान महिला सुरक्षा व अपराधियों के लिए सख्त तेवर दिखाते हैं वही अपने ही घर में मौजूद निर्दई पति के अत्याचार से परेशान पीड़ित महिला को अपनी मां के साथ उच्चाधिकारियों के दर पर न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

Exit mobile version