Site icon OmExpress

आगरा : शहर से गांवों में पहुंचा कोरोना

गांव महिला पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कम्प,

आगरा कोरोना शहर से चलता हुआ ग्रामीण अंचल तक पहुंच गया है। मंगलवार को जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र में महिला पोजिटिव मिली जांच रिपोर्ट में पुष्टी होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मेडिकल टीम, पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और प्रभावित इलाकों को सील कर सेनेटाइज करवाया। वहीं, जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह का पूरा निवासी महिला की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज ताजगंज क्षेत्र के शांति मांगलिक हॉस्पिटल में चल रहा था लोगों की माने तो महिला का पुत्र लॉक डाउन में दूसरे जिले से नौकरी से गांव आया था अचानक महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे आगरा के शांति मांगलिक हॉस्पिटल ले गए थे मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर उप जिला अधिकारी बाह क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष सीएचसी प्रभारी पिनाहट मय जाप्ते के गांव पहुंचकर महिला की जांच करवाकर उसे क्वारटॉइज किया गया और घर के जीरो मोबिलिटी घोषित कर लोगों की आवाजाही बंद कर दी। लोगों में दहशत है

Exit mobile version