Site icon OmExpress

आगरा सगारी लैदर्स में लगा कोविड़ वैक्सीनेशन कैम्प में 500 लोगों को लगी वैक्सीनेशन

– आगे आ रहे जूते कारोबारी
– लोगों को कर रहे जागरूक
-वैक्सीनेशन को लेकर लगातार लगवा रहे कैम्प

आगरा। कोरोना काल के बाद वैक्सीनेशन लगाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उसी कड़ी में सरकार ही नही शहर के ज़िम्मेदार लोग भी निरंतर सहयोग देने में लगे हुए हैं।
पिछले कुछ दिनों से आगरा की प्रतिष्ठित कंपनी सगारी लैदर्स इंडस्टीरियल ऐरिया में भी एक कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का अयोजन स्वास्थ्य विभाग की मदद से किया गया। जिसमें फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ही नही आसपास के क्षेत्रोंवासियों ने भी वैक्सीनेशन कराई।

कंपनी के एमडी पी के गुप्ता ने बताया कि कंपनी में स्वास्थ्य विभाग की मदद से दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। स्लॉट बुकिंग के अनुसार आने वाले लोगों को कोवाक्सिन ओर कोविडशिएल्ड लगाई गई।
कंपनी के जनरल मैनेजर रोशन गयावर ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में लगभग 500 लोगों के पहली और दूसरी डोज़ लगाई गई हैं। कंपनी आगे भी इस तरह के आयोजन लगातार करती रहेगी।
इस मौके पर प्रदीप सिंह, राजदीप, रूपेश, मनोज, पकंज, रवि, सौरभ, अभिषेक, सुनील आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version