Site icon OmExpress

आगरा :समाजसेवी संस्था ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

– सोशल डिस्टेंस का किया पालन पहनाई माला आगरा – ओम एक्सप्रेस न्यूज़ अवधेश यादव

आगरा शमसाबाद कोरोना वायरस जैसी महामारी से दुनिया जूझ रही है तो वही इस महामारी में सफाई कर्मी भी अपना योगदान दे रहे हैं. सफाई कर्मीयों का कस्बा शमसाबाद के नगर पालिका परिषद प्रांगण में डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रीनाथजी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर, पुष्प वर्षा कर सम्मान किया. साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को सैनिटाइज वितरण किए. श्रीनाथजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सफाई कर्मियों की जितनी भी प्रशंसा की जाय वो भी कम है. इस समय कोरोना जैसी महामारी से दुनिया से जूझ रही है.

इस समय सभी लोग अपने घरों में लोकडाउन पालन कर रहे हैं. वही सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का कार्य कर रहे है. सम्मान समारोह केे दौरान सोशल डिस्टेंस पालन किया गया. इस अवसर पर श्रीनाथजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव जय किशन वर्मा, मीडिया प्रभारी राजू सिंह , सुभाष चंद्र शर्मा, उमेश गुप्ता, अमरीश शर्मा, छोटू आदि उपस्थित रहे.

Exit mobile version