Site icon OmExpress

आगामी त्योहरों के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश

– जिला मजिस्ट्रेट मेहता ने जारी किए आदेश
बीकानेर ,। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंदिरों और बाजारों में भीड़-भाड़ की संभावना के चलते जिला पुलिस अधीक्षक को आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निर्देशानुसार भीड़भाड़ वाले स्थानीय बाजारों, मंदिरों और अन्य स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे कानून व्यवस्था के संधारण के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमण रोकथाम में भी मदद मिल सके। जिला मजिस्ट्रेट ने इन सभी क्षेत्रों में नो मास्क नो एंट्री की भी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के करवाने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version