Site icon OmExpress

आग में स्वाहा हुए टेंट व्यवसाय के व्यापारी को मिले उचित मुआवजा


बीकानेर।राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति जयपुर के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर के अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित टेंट व्यवसायी के आग के कारण स्वाहा हुए सामान का उचित मुआवजा राज्य सरकार से मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलवाने की अनुशंसा करने हेतु जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कोविड काल से ही टेंट व्यवसाय मंदी की मार झेल रहा है और ऐसे में प्राकृतिक आपदा के कारण उद्योग तो खत्म हुआ है साथ ही साथ परिवार की आजीविका पर भी खतरा मंडराने लगा है | आगजनी के कारण टेंट व्यवसायी का 20 लाख के करीब टेंट का सामान जलकर स्वाहा हो गया है | जिसमें कारपेट, बिस्तर, कुर्सी, कपड़ों के परदे, स्टेज, सोफा क्रोकरी, बोर्ड आदि जलकर नष्ट हो गया | पीड़ित टेंट व्यवसायी द्वारा 18 फ़रवरी को ही आग लगने की सूचना गंगाशहर पुलिस थाना में दे दी गई | राज्य सरकार को प्राकृतिक आपदा से विनाश हुए व्यवसाय के प्रति सहानुभूति रवैया अपनाते हुए तुरंत उचित मुआवजा दिलवाया जाना चाहिए ताकि व्यवसाय पुन: जीवित हो सके और अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो सके |

Exit mobile version