Site icon OmExpress

आचार्य ने किया उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क का पदभार ग्रहण

– आचार्य को 2019 में ओम एक्सप्रेस ने एक्सलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया था।
– राज्य सरकार ने 7 अधिकारियों के किए तबादले
बीकानेर, । राज्य सरकार ने जनसम्पर्क विभाग के 7 अधिकारियों का स्थानातंरण करते हुए बीकानेर उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क के पद पर हरिशंकर आचार्य का पदस्थापन किया है।
आचार्य इससे पूर्व स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में सहायक निदेशक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थापित थे। आचार्य ने गुरूवार को सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। आचार्य इससे पूर्व श्रीगंगानगर, नागौर, बीकानेर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी और बीकानेर में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बतादे आचार्य के समाचारों की बेहतरी सेवाओं के मध्यनजर ओम एक्सप्रेस ने एक्सलेंसी अवार्ड 2019 में सम्मानित किया था।

Exit mobile version