Site icon OmExpress

आचार्य मनोज्ञसूरीश्वरजी का भादरेश नगर प्रवेश आज


भादरेश । वसीमालाणी रत्नशिरोमणि ब्रह्मसर तीर्थाेद्वारक आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. व मुनि नयज्ञसागरजी म.सा. व साध्वी जयरत्नाश्रीजी म.सा., साध्वी अमितगुणा श्रीजी आदि ठाणा का भादरेश नगर प्रवेश आज बुधवार को स्टेशन रोड़ से होगा। जैन श्री संघ भादरेश अध्यक्ष किशनलाल छाजेड़ ने बताया कि आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. व साध्वी जयरत्ना श्रीजी  म.सा., साध्वी अमितगुणा श्रीजी आदि ठाणा का मुर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निश्रा प्रदान करने हेतु भादरेश नगर प्रवेश का जुलुस स्टेशन रोड़ से प्रारम्भ होकर कस्बे के मुख्य मार्गाे से होता हुए जैन धर्मशाला भादरेश पहुंच कर धर्मसभा में परिवर्तित होगा, जहां पर आचार्यश्री का सामैया व गाजे बाजे के साथ स्वागत किया जायेगा इसके बाद प्रवचन होगा इसके बाद संघ स्वामीवात्साल्य का आयोजन किया गया है। छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री की पावन निश्रा में भादरेश नगर में कल गुरूवार को श्री घंटाकर्ण महावीरजी व श्री पार्श्व पदमावती (अष्टधातु) मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पाटला व अठठारह अभिषेक महापूजन का कार्यक्रम प्रातः 08 बजे से आयोजित होगा। गुरूभक्त कैलाश छाजेड़ ने बताया कि आचार्य श्री आचार्य के पद आरूढ होने के बाद प्रथम बार भादरेश नगर प्रथम बार पदार्पण होने पर सकल जैन संघ भादरेश में खुशी का माहौल बना हुआ है और भादरेश नगर प्रवेश की तैयारियों जोरो पर चल रही है।

Exit mobile version