Site icon OmExpress

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सांसद आदर्श गांव तोलियसर में दो दिवसीय ‘हुनर’ प्रदर्शनी मय बिक्री का शुभारंभ

बीकानेर, ( कविता कंवर राठौड़ ) ।भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सांसद आदर्श गांव तोलियसर में दो दिवसीय ‘हुनर’ प्रदर्शनी मय बिक्री का शुभारंभ सरपंच श्रीमती रेखा के कर-कमलों से आज दिनांक 9 दिसम्बर को संस्थान की अनुदेशिका अनसुइया राजपुरोहित के प्रशिक्षण केन्द्र पर हुआ।
सरपंच श्रीमती रेखा ने कहा कि हुनर प्रदर्शनी जरूरतमंद लोगों की आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण मंच है इससे गांव की कच्ची बस्तियों तथा स्थानीय बाजार को तैयार उत्पाद उपलब्ध हो जाता है। श्रीमती रेखा ने कहा कि संस्थान के यह प्रशिक्षण सीखकर गांव में किसी भी परिवार की बेरोजगारी दूर करने के लिए परिवार की महिला पुरूष के साथ मिलकर मिलकर यदि कमाती हैं तो निश्चित रूप से उस परिवार की बेरोजगारी दूर होगी। उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस तरह के कार्यक्रमों से संस्थान के उत्पादों को पहचान मिलेगी एवं उन्हें बाजार व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्हें अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाधय ने कहा कि संस्थान द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों पर तैयार उत्पाद के लिए बाजारों में सीधे-तौर पर बेचना बहुत कठिन है इसलिए संस्थान द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्पाद को सहजता से बाजार उपलब्ध हो जाता है।
संस्थान के कार्यक्रम सहायक उमाशंकर आचार्य ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास का काम करना है।
ग्राम तोलियासर की राजकीय सी.सै. विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नेमीचंद मारू और राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय ‘हुनर’ प्रदर्शनीमय बिक्री का मुख्य प्रयोजन कौशल विकास के साथ साथ प्रशिक्षणार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस दो दिवसीय ‘हुनर’प्रदर्शनी मय बिक्री की संकल्पना, सजावट, और आकर्षक उत्पादों के प्रदर्शन में संदर्भ व्यक्तियों की ओर से श्रीमती सीता प्रजापत, कविता स्वामी, संपत्त प्रजापत की सक्रिय सहभागिता रही।

Exit mobile version