Site icon OmExpress

आजादी के अनकहे राजस्थानी नायकों पर डॉ व्यास करेंगें विशेष अध्ययनआजादी के अनकहे राजस्थानी नायकों पर डॉ व्यास करेंगें विशेष अध्ययन


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीन माह की होगी विशेष रिसर्च

नई दिल्ली / बीकानेर।  बीकानेर के डॉ रितेश व्यास को भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्षो के उपलक्ष पर मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान राज्य के हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़ तथा वागड़ क्षेत्रों के अनसुने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे मे रिसर्च करेंगें।

 
सिनियर फैलो, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी एक पत्र मे डॉ व्यास को तीन माह के विशेष अध्ययन हेतु कहा गया है जिसमे उपरोक्त अंचलों के आजादी के लिये लड़ने वाले अनकहे नायको से जुड़े तथ्यों, संघर्षों का दस्तावेजीकरण करते हुए उनको कहानी संग्रह मे प्रकाशित किया जा सके।

डॉ व्यास ने कहा कि जुलाई 2022 के अंत तक इस सग्रंह के प्रकाशन हेतु लगभग 200 नायकों के बारे मे जानकारी संग्रह कि जायेगी तथा एकेएएम की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जायेगी तथा 15 अगस्त 2023 के मुख्य समारोह तक इसका प्रकाशन आमजन को उपलब्ध करवाया जायेगा।

गौरतलब है कि देश भर के ऐसे हर क्षेत्र के बहुत से अनकहे नायकों की जानकारियां एकेएएम की अधिकृत वेबसाइट पर भी पढ़ी जा सकती है।

Exit mobile version