Site icon OmExpress

आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल यात्रियों द्वारा गांधीजी के संदर्भ में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

बेतिया ,अनमोल कुमार।
आजादी का अमृत महोत्सव सह गाँधी जयंती के व्यापक संदेशो को लेकर साइकिल दल पटना से चलकर छपरा , सिवान , अरेराज चनपटिया भितिहरवा होते हुए 02 अक्टूबर 2021 को पटना पहुंचने का लक्ष्य के साथ आज सुबह 06:00 बजे भितिहरवा से चलकर सगौली के लिए प्रस्थान कर चुके है, दल मे जे डी वोमेंस कॉलेज पटना की 9 सदस्य महिला दल है जिन्होने महात्मा गांधी के संदेशो को बताया साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया एवं गांधी के संदेशो को बताया इस अभियान की सम्पुर्ण दायित्व , तत्वधान एन सी सी निदेशालय बिहार झारखण्ड , एन सी सी ग्रुप मुजफ्फरपुर सोना बिस्किट लिमिटेड एवं एन सी सी उडान की है , अब आगे यह दल भितिहरवा , बेतीया , मोतिपुर , वैशाली के रास्ते 600 किलोमीटर की दुरी तय करके 02 अक्टूबर 2021 को पटना पहुंचेंगे ।
मौके पर राज्य मीडिया प्रभारी हर्ष (एन सी सी उडान) ने बताया की पटना जिले के साथ साथ अन्य जिले के पूर्वार्ती एन सी सी कैडेट भी इस दल मे शामिल है।

Exit mobile version