Site icon OmExpress

आज रात आठ बजे मोदीजी का संबोधन:

PM Cares Fund

– कुछ पाबंदियां के साथ लाकडाऊन में मिलेगी अनेकों छूट

बीकानेर ।( पत्रकार मोहन शर्मा) लाकडाऊन के चौथे चरण से पूर्व कल देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियो से वी सी के माध्यम से संवाद करने के बाद मंगलवार को रात आठ बजे मोदीजी देश को संबोधित करेंगे, इस संबोधन के जरिए 14 मई को खत्म हो रहे लाकडाऊन के तीसरे चरण के बाद चौथा चरण क्या होगा, इस बात का खुलासा करेंगे । उच्च प्रशासनिक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5-7 दिनों से केन्द्रीय मंत्रियों के बीच लाकडाऊन को लेकर चले मंथन के बाद कुछ पाबंदियां के साथ लाकडाऊन हटाने का केन्द्र सरकार ने लगभग मानस बना लिया था, मगर कल मुख्यमंत्रियो के साथ पीएम की हुई वी सी में सात प्रदेशों के मुख्यमंत्रियो ने लाकडाऊन हटाने का खुलकर विरोध कर दिया, और बाक़ी मुख्यमंत्री कुछ स्पष्ट राय नहीं दे पाये, जिसके कारण केन्द्र सरकार भी असंमझ में हो गई, फिर भी सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली है कि कुछ पाबंदियां के साथ अनेकों छूटों की मोदीजी घोषणा कर देगें, कारण देश का सारा आर्थिक ढांचा लडखडा गया है, और पूर्व की तरह पाबंदियां के साथ लाकडाऊन जारी रखा जाता है तो देश के सामने विकट समस्या खड़ी हो सकती है, जिसको संभालना मुश्किल हो जायेगा, इसलिए संभावना है कि दोनों बातों को ध्यान में रखकर कुछ पाबंदियां के बाकी सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की घोषणा मोदीजी कर देगें ।

Exit mobile version