Site icon OmExpress

आज लड़ाई रोटी को आजाद रखने की है: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी

राष्ट्रीय लोकराज पार्टी किसान आन्दोलन को समर्थन दिया

नई दिल्ली, (दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह चौरोली से मुलाकात कर 6 माह से चल रहे जेवर टोल पर धरने को समर्थन दिया एवं किसान आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।

रालोपा के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने वर्तमान सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि इस गूंगी-बहरी सरकार को किसानों एवं मेहनतकश की आवाज सुनाई नहीं देती। मोदी सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। केंद्र सरकार को यह ठीक से समझ लेना चाहिए यह किसान उन किसानों के ही पुत्र हैं जिन्होंने इस देश से ब्रिटिश राज को समाप्त करने के लिए बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी हैं। तीनों कृषि कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, किसानों की गुलामी के कानून हैं, रोटी को पूंजीपतियों के शिकंजे में रखने के कानून हैं, और यह किसी देशवासी को बर्दाश्त नहीं। किसानों की इस लड़ाई में हर वर्ग साथ है पहले देश ने अंग्रेजी राज से स्वाधीनता पाई थी आज लड़ाई रोटी को आजाद रखने की है। इस लड़ाई में राष्ट्रीय लोकराज पार्टी किसानों के साथ है।

Exit mobile version