Site icon OmExpress

आदिवासी महोत्सव पर खूंटी के एपीपी एग़ीगेट के मशरूम उत्पाद बना आकर्षण का केंद्र

-मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, भाप़से के सूरज कुमार, शशिरंजन ,जेटीडीएस के एसपीडी नेल्सन बागे, एपीडी अरुण कुमार ने काफी सराहा

रांची। बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान में आयोजित दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगाए गए प़दर्शनी में खूंटी जिले के एपीपी एग़ीगेट के मशरूम उत्पाद बड़ी, पापड, अचार, निमकी, नमकीन, बिस्कुट, पाउडर, खूखा मशरूम, बटन मशरूम आदि उत्पाद आकर्षण का केंद्र बना। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन ने उत्पादों की प़शंसा करते हुए कहा कि इससे आदिवासी महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकेगी।
झारखंड राज्य लाइबलीहुड सोसायटी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, सूरज कुमार ( भाप़से), रांची नगर निगम के नगर आयुक्त, शशिरंजन झारखंड ट़ाइब्ल डेवलपमेंट सोसायटी के राज्य परियोजना पदाधिकारी, नेल्सन बागे सहायक परियोजना पदाधिकारी, अरूण कुमार ने भी प़र्दशनी का अवलोकन कर मशरूम उत्पाद की सराहना की और इसके विकास का भी आश्वासन दिया।
एपीपी एग़ीगेट के निदेशक प़भाकर कुमार ने बताया कि झारखंड की पांच लाख महिलाएँ मशरूम उत्पाद से जुडकर अपना जीविकोपार्जन कर सकती रही हैं। फर्म के राज्य प़मुख, अनमोल कुमार ने मशरूम उत्पाद की विस्तार से जानकारी दी।

Exit mobile version