Site icon OmExpress

आनंद वि. आचार्य की स्मृति में त्रि-दिवसीय नाट्य समारोह का होगा आयोजन

बीकानेर। संकल्प नाट्य समिति द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी, लेखक, शायर, नाट्य निर्देशक स्व. आनंद वि. आचार्य की स्मृति में त्रि-दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी सांय 7 बजे से स्थानीय टाऊन हॉल, बीकानेर में किया जायेगा|

संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया कि नाट्य समारोह के प्रथम दिन 19 फरवरी को यूनिवर्सल थियेटर एकेडमी, जयपुर के द्वारा श्री केशव गुप्ता के निर्देशन में श्री जयवद्र्धन लिखित हास्य नाटक ‘दरोगा जी चोरी हो गई’ का मंचन किया जायेगा। इसी क्रम में दुसरे दिन 20 फरवरी को नव जन जागृति विचार कल्याण संस्थान, बीकानेर द्वारा सुरेश आचार्य के निर्देशन में मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘ठाकुर का कुंआ’ से प्रेरित नाटक ‘We the people’ का मंचन किया जायेगा। नाट्य समारोह के समापन पर अंतिम दिन नवयुवक कला मण्डल, बीकानेर द्वारा स्व. आनन्द वि. आचार्य के लिखित एवं वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सुरेश हिन्दुस्तानी के निर्देशन में नाटक ‘काया में काया’ का मंचन किया जायेगा।

Exit mobile version