Site icon OmExpress

आपकी पीबीएम हैल्प कमेटी की जनता रसोई के चर्चे जयपुर तक

– माकपा राज्य सचिव व पूर्व विधायक किसान नेता कॉ अमराराम ने जनता रसोई की प्रशंषा और जनता रसोई के बारे में ली पूरी जानकारी !

बीकानेर , राजस्थान के किसान नेता पूर्व विधायक कॉ अमराराम ने पीबीएम हैल्प कमेटी की जनता रसोई के चर्चे सुनकर आज पूरी जानकारी ली और जनता रसोई की सराहना करते हुए सभी कार्यक्ताओं के हौसले की तारीफ की है,पीबीएम हैल्प कमेटी संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि कॉ अमराराम ने कहा कि बीकानेर के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य का किसान जनता के साथ है, कमेटी के बजरंग छींपा व सुरेंद्र सिंह ने कॉ अमराराम को आश्वस्त किया कि पीबीएम हैल्प कमेटी बीकानेर में इंसानियत को जिताने व भुखमरी को हराने के लिए लगी है बीकानेर के भामाशाह व जनता लगातार कमेटी को सहयोग कर रहे है,कमेटी के हेंमत पडिहार व ओमसिंह खेड़ी ने बताया कि कमेटी 22 मार्च से जनसेवा मेंजूटी हुई है जो लॉकडाउन चलने तक जारी रहेगी,हिरण रक्षक सुरी गोदारा व महेंद्र बिश्नोई ने कहा कि पीबीएम हैल्प कमेटी करीब 160000 से अधिक भोजन पैकैट वितरित कर चूकी है व जिला प्रशासन के साथ सामजस्य बनाकर चल रही है,कमेटी के कालुराम चौधरी व पन्ने सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार को कमेटी ने करीब 3963 लोगों के लिए नमकीन चावल पुलाव का वितरण किया,आज कमेटी के कार्य में सुभाष मालवीय,मनोज,संजय, कालु राम चौधरी, घनश्याम पंवार, हेमंत कुमार पडिहार ,लक्ष्मण सोनगरा, दिपु आसेरी, जगदीश राठौड़, सुनीता, ओम सिंह राजपुरोहित, टिलु बीकानेरी ओम प्रकाश डुडी, हिंदुस्तान स्काउट व सिविल डिफेंस संस्थान बीकानेर भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के कारयकर्ताओं ने कार्य किया ! तो वहीं जनता रसोई केन्द्र के लिए आज हिरण रक्षक सुरी गोदारा महेंद्र बिश्नोई ने करीब 600 किलो हरी सब्जी लोकी, टमाटर, हरी मिर्च, खीरा, कद्दु , टिंडसी की हरी सब्जी आज वीं बार लाकर भेंट की, कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और लोक डाउन के चलते राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आदेशों की पालना करने का कहा

Exit mobile version