Site icon OmExpress

आप पार्टी नेता ढाल का दिल्ली में पार्टी नेताओ ने किया स्वागत अभिनन्दन

बीकानेर,. बीकानेर के आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता पुनीत कुमार ढाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के साथ दिल्ली विधानसभा में आगामी राजस्थान की राजनीति को लेकर चर्चा की ।
कुछ समय पहले रामनिवास गोयल बीकानेर पधारे थे पूरी ढाल की टीम सरपंच एसोसिएशन उपाध्यक्ष शिव प्रजापत मुबारक अली धोलिया मनीष शर्मा संदीप शर्मा अश्विनी सिंघारिया बबलु पवार ने रामनिवास गोयल के कार्यक्रम में उपस्थित रहे ओर पार्टी साथियों से उनकी मुलाकात करवाई , दिल्ली आम पार्टी नेता सहित अग्रवाल समाज के कई उद्योगपतियों ने कार्यक्रम में शिरक्त की थी।
अब जल्द ही राजस्थान में आम आदमी पार्टी एक विजन के साथ धरातल पर काम करेगी वर्तमान के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बीकानेर से टीम जायेग़ी । ढाल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने मेरा शॉल उड़ाकर बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर रामनिवास ने कहा कि पार्टी के धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं को सर्वप्रथम तवज्जो दी जायेगी।
वहीं पुनीत ढाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि राजस्थान की जनता दोनों पार्टियों कि गुटबाजी से परेशान हो चुकी है और भाजपा कांग्रेसी दूरियां बनाने की सोच चुकी है आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version