Site icon OmExpress

आमरण अनशन 02 अक्टूबर के लिए जनसम्पर्क।

हनुमानगढ़ , ( ओम एक्सप्रेस )।मंत्रालयिक कर्मचारियों का 02 अक्टूबर 2021 आमरण अनशन और महापडाव की तैयारियां जोरो पर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ मूल के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना के निर्देशानुसार जिला हनुमानगढ़ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा पीलीबंगा , जिला अध्य्क्ष बजरंग पारीक , प्रदेश संगठन मंत्री के के बेनीवाल भादरा के नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिले के सभी कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क कर 02 अक्टूबर 2021 को आयोजित आमरण अनशन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोहुँचने का आव्हान किया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा पीलीबंगा ने बताया कि पिछले 3 दिनों से हनुमानगढ़ जिले में कार्यरत सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों को संवर्ग की लंबित मांगो के संबंध में ओर 2 अक्टूबर से शहीद स्मारक जयपुर में प्रस्तावित आमरण अनशन ओर महापड़ाव के बारे में बताया। सभी विभागो के मंत्रालयिक कर्मचारियों में 02 अक्टूबर को प्रस्तावित आमरण अनशन और महापडाव आंदोलन में शामिल होने का जोश व जज्बा देखा गया जिले के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एक स्वर में आमरण अनशन ओर महापड़ाव कार्यक्रम का समर्थन एवं आंदोलन में शामिल होने के वादे के साथ महासंघ प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना पर विश्वास व्यक्त करते हुए आमरण अनशन ओर महापड़ाव स्थल पर पहुंचने की सहमति दी।
जनसंपर्क अभियान में राकेश चौधरी,राजकमल सोनी, मधुसूदन शर्मा, दिनेश शर्मा, सतपाल, केलाश चन्द्र, संजीव बेरवाल, अनिल मालारामपुरा, लिन्स थॉमस, अनिल सुथार, अजीतपाल,सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version