Site icon OmExpress

आमेट – दीप जलाकर मंदिर निर्माण की खुशी जाहिर की

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट नगर में श्री सिद्धिविनायक मंदिर सेवा समिति सब्जी मंडी आमेट द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शनिवार को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण की स्वीकृति देने पर समिति द्वारा गणेश चौक स्थित भगवान गजानंद जी के समक्ष श्री राम नाम की कलाकृति बनाकर उसके चारों और दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई एवं भगवान के समक्ष मिठाईयों का भोग लगा मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर रामद्वारा आमेट के संत श्री मुमुक्षु राम जी ,विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र लोहार, पूर्व पार्षद राजेश पालीवाल,नगरपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार कैलाश मेवाड़ा, भाजपा उम्मीदवार रमन कंसारा, यशवंत पालीवाल, शांतिलाल पालीवाल, राम सिंह राठौड़, पंकज बागवान, सज्जन सिंह सोलंकी, नारायण सिंह पंवार, कुंदन बागवान ,लक्ष्मीनारायण पालीवाल, संजय सिंधी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version