Site icon OmExpress

आयुष एक्स्पो में “माणक” के सहयोग से होगी “राजस्थानी भाषा की आयुर्वेद डॉक्टर्स के लिए उपयोगिता” पर वार्ता

जयपुर। एनआईए के डीन डॉ छाजूराम यादव ने बताया कि शिल्पग्राम जवाहर कलाकेंद्र में चल रहे आयुष एक्स्पो और आहार मेले के दूसरे दिन शनिवार 12 मार्च को सायं 4 से 5 बजे तक “राजस्थानी भाषा की आयुर्वेद डॉक्टर्स के लिए उपयोगिता” पर वार्ता होगी जिसमें एनआईए मॉडरेटर अंगद विभागाध्यक्ष डॉ अनिता शर्मा, डीन डॉ छाजूराम यादव, माणक विशेष प्रतिनिधि वी बी जैन, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक एमआर सिंघवी व राजस्थानी के अग्रणी कवि किशोर पारीक किशोर भाग लेंगे। वार्ता में सतपक्ष मंच के पत्रकार अनिल यादव, ओम एक्सप्रेस के ओम दैया, प्रगतिशील राजस्थान के मनीष जाजरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस वार्ता की मिडिया पार्टनर राजस्थानी भाषा की एकमात्र मासिक पत्रिका “माणक” (“दैनिक जलते दीप” परिवार प्रकाशन) होगी।

Exit mobile version