Site icon OmExpress

आरएसआडीसी के रिश्वतखोर अधिकारियों की सम्पत्ति का खुलासा

-: लाखों की प्रॉपर्टी, बनाए आलीशान बंगले

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गिरफ्त में आए राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के अधिकारियों ने रिश्वत के पैसे से काफी खजाना एकत्र किया। वहीं कई जगह अपनी प्रॉपर्टी बनाई। एसीबी ने भ्रष्ट्राचार के मामले में जयपुर मुख्यालय के पर्यवेक्षण अधिकारी नरेन्द्र मोहन शर्मा और बीकानेर के परियोजना अधिकारी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया था। कोविड 19 टेस्ट के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

यह मिली सम्पत्ति

पर्यवेक्षण अधिकारी नरेन्द्र मोहन शर्मा के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित बंगले पर एसीबी को 90 लाख रुपए विभिन्न योजनाओं में जमा कराने के दस्तावेज, इनमें करीब 6 लाख रुपए की एफडीआर, 55 लाख रुपए पीएमएस, 23 लाख रुपए की एलआइसी, 18 लाख रुपए पीपीएफ अकाउंट में मिले हैं। जबकि जिस घर में रह रहे उस बंगले के दस्तावेज मिले। उन्होंने वर्ष 1999 जमीन खरीदकर वर्ष 2006 में यह आलीशान बंगला बनाया है। एक बैंक लॉकर के दस्तावेज भी मिले। लॉकर खोलना अभी शेष है। जबकि परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह के बीकानेर आवास पर 380 ग्राम सोने के जेवर, आरोपी व उसकी पत्नी के नाम 8 प्लॉट के दस्तावेज, 7.56 लाख की दो एफडी, 2 बैंक लॉकर, बीकानेर में ही 4.86 और 2.83 हैक्टेयर जमीन के दस्तावेज मिले हैं।

Exit mobile version