Site icon OmExpress

आरओबी निर्माण की तैयारियों को शीघ्रता से पूरा किया जाए

– रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार नामदेव

बारां, । जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने कहा कि बारां मुख्यालय के झालावाड़ मार्ग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण के लिए पूर्व तैयारियों को त्वरित गति से पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि आरओबी निर्माण का कार्य सुगमता से प्रारंभ किया जा सके।
जिला कलक्टर विजय ने बुधवार को अपने कक्ष में आरओबी निर्माण संबंधी बैठक लेते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल से जलापूर्ति पाइप लाइन शिफ्ट करने के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही नगर परिषद की ओर से एप्रोच रोड निर्माण करने का कार्य शुरू किया जाए। बैठक में ट्राफिक डायवर्जन, प्रभावित होने वाले भवन स्वामियों को मुआवजा राशि, बजट आवंटन सहित अन्य बिन्दुओं पर भी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त मनोज मीणा सहित रेलवे व पीएचईडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Exit mobile version