Site icon OmExpress

आरजेडी ने थाली व ताली बजाकर गरीब दिवस मनाया..

-विधानसभा चुनाव होना है, सियासत का पारा गर्म…..

-जेडीयू ने ताली बजाकर आरजेडी के थाली पीटने और गरीब दिवस का किया विरोध….

बिहार- ओम एक्सप्रेस (खास खबर)-एक तरफ पूरा बिहार करोना वायरस को लेकर जूझ रहा है लेकिन,इस करूणामयी काल मे सियासत भी काफी गर्म हो गई।बिहार में अमित शाह द्वारा वर्चुअल रैली करने की पूर्व नियोजित घोषणा की गई थी जिसको लेकर के आरजेडी ने गरीब दिवस मनाने का घोषणा किया था।रविवार सुबह जैसे ही 11:00 बजे आरजेडी के जो भी कार्यकर्ता पूरे बिहार भर में है थाली पीटना शुरू कर दिए।

राजधानी पटना के राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव , राबड़ी देवी ,तेज प्रताप सहित कई विधायक थालीपीट रहे थे। आरजेडी के थाली पीटने के कार्यक्रम का प्रतिकार जेडीयू ने किया । जेडीयू ने ताली बजाकर आरजेडी के थाली पीटने और गरीब दिवस का विरोध किया है। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। बिहार की सियासत काफी गर्म हो गई है। बीजेपी ने आज के रोज वर्चुअल रैली का घोषणा क्या कर दिया कि मैदान में आरजेडी और जेडीयू भी उतर गई बीजेपी के वर्चुअल रैली का विरोध आरजेडी ने किया और आरजेडी के कार्यक्रम का विरोध जेडीयू कर रही है।

Exit mobile version