Site icon OmExpress

आरपीजी सेना राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर अलवर

जयपुर। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेश के जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के डॉ अरविंद जायसवाल दो दिवसीय (8-9, सितंबर) दौरे पर अलवर का किया । इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ( गण्डूरा ) के नेतृत्व में सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान अरविंद जायसवाल जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार खंडेलवाल जी ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अलवर जाट महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीमान शेरसिंह चौधरी रहे ।

जिला कार्यकारिणी व शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर एंवम साफा बांधकर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक श्री प्रवीण खंडेलवाल ,जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ,जिला महासचिव डॉ.मनोज जाजोरिया , मुकेश कुमार , महिला शहर अध्यक्ष जगविंदर कौर ,शहर उपाध्यक्ष (अलवर शहर पूर्व विधायक प्रत्याशी) श्री भागचंद कोली एवंम स्थानीय निवासी मौजूद रहे ! इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरविंद जायसवाल ने राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली ,तथा कहा कि संगठन को ज्यादा मजबूत बनाना है , सबका साथ लेकर एवं एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाते रहना है।

Exit mobile version