Site icon OmExpress

आर्ट, क्राफ्ट व साईंस प्रदर्शनी में चंद्रयान व मंगलयान के मॉडल

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित संत विवेकानंद सी.सै.स्कूल में आर्ट, क्राफ्ट व साईंस प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल डॉ. रंजन माथुर, डूंगर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डा. एम.डी.शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसीपल डा. टी.एन.नाग, वरिष्ठ रंगकर्मी डा. आभा शंकरन की मौजूदगी में दीप रोशन व फीता काटकर किया गया।

विज्ञान वर्ग के चंद्रयान और मंगलयान का मॉडल इस प्रदर्शनी में लगाया गया साथ ही वाणिज्य व कला वर्ग द्वारा कई मॉडल बनाए गए जो प्रशंसनीय रहे। साथ ही प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण झूले व कठपुतली खेल का आयोजन था। इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट करके प्रिंसीपल निधि गुप्ता, मनीष गुप्ता द्वारा किया गया। शाला की छात्राओं ने अतिथियों के तिलक लगाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Exit mobile version