Site icon OmExpress

आर्ट, क्राफ्ट व साईंस प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को

बीकानेर। विवेकानंद सी.सै.स्कूल में आर्ट, क्राफ्ट व साईंस प्रदर्शनी का आयोजन रविवार, 8 दिसम्बर को किया जाएगा। प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न विषयों व कला उद्योग पर छात्र-छात्राओं द्वारा जो कार्य वर्षभर किया गया है उसे प्रदर्शित किया जाएगा।

संचालन श्रीमती निधि गुप्ता व मनीषा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतू झूले, खेल व खाने-पीने की स्टॉलें भी आकर्षण का विषय रहेंगी। कार्यक्रम का समय साढ़े नौ बजे से सांय साढ़े पांच बजे तक रहेगा। इससे पहले शनिवार को तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।

Exit mobile version